धनवार: 13 सूत्री मांगों को लेकर 11वें दिन भी धरना जारी, आंदोलनकारियों का बढ़ा आक्रोश
धनवार प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति का प्रखंड कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। लगातार 11 दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद प्रशासन की ओर से मांगों पर ठोस पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।