प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पास महिला यात्री से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से टेंपो सवार दो शातिर चोरों, रवींद्र और संदीप वर्मा को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने गड़वारा से स्टेशन लाते समय एक महिला यात्री के जेवर चोरी कर बेच दिए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के ₹15,920 और घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया है। अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।