घाटमपुर: सजेती में पीडीए महापंचायत का आयोजन, चुनाव आयोग की कथित तानाशाही के विरोध में पारित किया गया निंदा प्रस्ताव
सजेती में पीडीए की महापंचायत का आयोजन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे किया गया,जिसमें चुनाव आयोग की कथित तानाशाही के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।साथ ही गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। महापंचायत में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।