घाटमपुर: घाटमपुर में ट्रॉला से टकराई वैन, एक शख्स की मौत व 9 लोग घायल
घाटमपुर में हिरनी मोड के पास एक भीषण सड़क हादसे में ओमनी वैन के चालक की मौत हो गई जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया मावई गांव निवासी यशवंत चंदेल की मौत हुई है।घायलों में ललनू राम,शशि,कुसुम,रुद्राक्ष,नव्या, वंशिका,विनीता,राममनोहर और सुधा शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।