नकुड: धानवा में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे लटकी बिजली लाइन का करंट लगने से युवक की हुई मौत
तीतरो के धानवा गांव में विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान मुरसलीन पुत्र रियासत निवासी नकुड़ के तौर पर हुई है l घटना से ग्रामीणों मे आक्रोश बना हुआ है l तार ट्रॉली के निचे लटकी हुई थी l