ग्राम पंचायत कालानाड़ा के निवर्तमान सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अजमेर रेफर,
अजमेर जिले की ग्राम पंचायत कालानाड़ा के निवर्तमान सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक देवकरण चौधरी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ से घर लौटते समय उनकी कार के आगे ट्रैक्टर फंसने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें पहले किशनगढ़ के वाईएन अस्पताल और बाद में अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#AjmerNews #RajasthanNews #BreakingNews #DevkaranChaudhary #CrimeNews #Kishangarh #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 1, 2026