जमुई: सहयोग शिविर में त्वरित समाधान: अड़सार व कुन्दरी-संकुरहा में 172 आवेदनों का मौके पर निपटारा
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 सदर प्रखंड की अड़सार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार सुबह कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 108 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। वहीं कुन्दरी-संकुरहा पंचायत में 10 बजे से शाम 3 बजे तक सहयोग शिविर के दौरान 91 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 64 आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया।