नावकोठी: सीपीआई अंचल परिषद ने समसा और रजाकपुर में जनसंपर्क कार्यक्रम किया
सीपीआई का समसा और रजाकपुर में सोमवार को जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान अंचल प्रभारी संजीव सिंह के द्वारा किया गया।उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।