जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में आरटीपीएस, लोक शिकायत निवारण, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज, जलापूर्ति, मनरेगा, नगर निकाय एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन, विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही 14 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के मद्देनज़र सहयोग शिविर से प्राप्त आवेदनों का 24 घंटे के भीतर नियमानुकूल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
@iprdbihar
#begusarai