जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम की सुरक्षा एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@iprdbihar
@bihar_ceo
#begusarai