सहसवान: थाना जरीफनगर के नाधा में किसान ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर फर्जी लोन निकालने का लगाया आरोप
नाधा के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर कथित फर्जी लोन निकालने का किसान ने गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित का दावा है कि उसकी जमीन बंधक रखकर करीब ₹9.90 लाख का लोन निकाला गया।किसान ने आरोप लगाया कि उसने बैंक में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से की गई है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है,