भंडरा: भंडरा के नावाडीह में 'हर घर नल जल' योजना फेल, जलमीनार खामोश, 2 साल से पानी नहीं, ग्रामीण प्यासे, जांच की मांग
भीषण गर्मी के बीच झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल जल योजना’ भंडरा प्रखंड के नावाडीह गांव में धरातल पर पूरी तरह फेल साबित होती दिख रही है। गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मौके पर जायजा लेने पर हकीकत चौंकाने वाली मिली गांव में जलमीनार खड़ी है, घर-घर नल भी लगे हैं, लेकिन नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रही है।