सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र में सुजनीपुर के अन्नपूर्णा माता मंदिर में चोरी, दानपेटी से नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम सुजनीपुर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर गिरिजा आश्रम में आधी रात्रि को अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मंदिर में रखी दानपेटी से करीब 10 हजार रुपये की नकदी, हरमोनियम, ढोलक सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने मंदिर से सटे कमरे का ताला भी तोड़ दिया और वहां रखी मिक्सी समेत अन्य सामान ले गए।