मिर्ज़ापुर: बथुआ स्थित एक मैरिज लान में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागी महिलाओं ने 45 मिनट में बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
नगर क्षेत्र के बथुआ स्थित एक मैरिज लान में प्रधानमंत्री एलपीजी, पंचायत एवं आधुनिक इंडेन गैस एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिखा अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।