खरगापुर: देरी चौकी पुलिस ने भानपुरा तिगैला से अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
मुखबिर की सूचना पर देरी चौकी पुलिस द्वारा अपराध करने की नीयत से घूम रहे एक आरोपी को भानपुरा तिगैला से अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से अवैध कट्टा एवं कारतूस जप्त कर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबृद्ध किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है