खरगापुर: कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में ग्राम कुड़ीला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित, औषधि की गई प्रदान
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में आज ग्राम कुड़ीला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 66 रोगियों को रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीण जनो को मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए एवं आयुष क्योर एप की जानकारी दी गई। यह शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार की मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।