खरगापुर: कुड़ीला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 59 रोगियों की जांच कर प्रदान की गई औषधि
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में आज कुड़ीला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 59 रोगियों की जांच का रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई। शिवर में उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए एवं आयुष क्युअर एप की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।