खरगापुर: चंद्रपुरा गांव निवासी महिला की कीटनाशक दवा का सेवन करने से हुई मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
चंद्रपुर गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,इसके बाद उसे जिला अस्पत रेफर किया गया और जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज महिला का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।