खरगापुर: खरगापुर के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
खरगापुर के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि व्यक्ति टीकमगढ़ से अपने गांव की ओर वापस जा रहा था, रास्ते में खरगापुर के पास उसे मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया । जहां उसका उपचार किया जा रहा है।