चौथे दिन और मजबूत हुआ जुखाला कॉलेज आंदोलन, लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन; जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर भी धरने में हुईं शामिल
जुखाला (बिलासपुर): राजकीय महाविद्यालय जुखाला में साइंस और कॉमर्स संकाय बंद किए जाने के विरोध में आंदोलन चौथे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। आंदोलन को लगातार क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को धरना-प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर भी शामिल हुईं और आंदोलनकारियों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
धरने में मौजूद लोगों ने एक स्वर में सरकार से जुखाला महाविद्यालय में साइंस और कॉमर्स संकाय तत्काल बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य की है। उनका कहना है कि आंदोलन से जुड़े लोगों पर FIR दर्ज होने और पुलिस कार्रवाई के बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा है, बल्कि हर दिन आंदोलन में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार कर साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं दोबारा शुरू नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है और क्षेत्र के लोग लगातार इससे जुड़ रहे हैं।यूनिक टुडे न्यूज़
#JukhalaCollege #Bilaspur #StudentProtest #ScienceClasses #CommerceClasses #SurbhiThakur #Education #जुखाला_कॉलेज #बिलासपुर #छात्र_प्रदर्शन #शिक्षा #UTHimachal #UniqueTodayNews #नेट_चैट #NetChat #️⃣