हज़ारीबाग: शिवपुरी वार्ड 22 से मिताली रश्मि ने ठोका दावा, विकास का दिया भरोसा
हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शिवपुरी वार्ड 22 से पार्षद पद की उम्मीदवार मिताली रश्मि ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने काली मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। एमबीए डिग्रीधारी मिताली ने कहा कि 15 वर्षों के कॉरपोरेट अनुभव से वे वार्ड को आदर्श बनाएंगी। सड़क, नाली, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वयं जनता के बीच रहकर काम करने का संकल्प दोहराया।