प्रतापगढ़: दिल्ली कार ब्लास्ट पीड़ितों को अंबेडकर चौराहे पर श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की
जिला कांग्रेस कमेटी ने अम्बेडकर चौराहे पर गुरुवार शाम 5.50 बजे दिल्ली कार ब्लास्ट में मारे गए निर्दोषों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि घटना देश की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न है। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।