गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस विदेशी तर्ज पर करेगी काम, मिलेनियम सिटी में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए
मिलेनियम सिटी में बेहतर कानून व्यवस्था करने के लिए गुरुग्राम पुलिस अब विदेश की तर्ज पर काम करेगी। थानों में तैनात पुलिसकर्मियों से काम का भार कम होने के साथ लोगों को जल्द न्याय दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने गुरुग्राम जिले के 45 थाने और चौकियों में अलग-अलग टीम का गठन कर काम को बांटने के निर्देश जारी किए हैं।