गुरुग्राम: गुरुग्राम में अफवाहें फैलाने वालों पर ध्यान न दें: जिला अध्यक्ष कमल यादव, पार्टी से बागी कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव ने रविवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी से बागी हुए कुछ नेता गुरुग्राम में अफवाहें फैला रहे हैं उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे और भारतीय जनता पार्टी से बागी हुए कई कई नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि उन्हें भाजपा ने ही खड़ा किया है l