चरपोखरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के एक आरोपी को बालबांध गांव से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे करीब बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी तेजस्वी यादव उर्फ बलवंत कुमार के रूप में की गई है।