चरपोखरी: सीएचसी चरपोखरी में बेड पर बिना बेडशीट के इलाज का वीडियो आया सामने, संक्रमण फैलने की बढ़ी आशंका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी का एक वीडियो बुधवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मरीज का इलाज बेड पर बिना बेडशीट के ही किया जा रहा है। बेडशीट नहीं बिछाए जाने से इलाज करने के लिए आए मरीजों का संक्रमण फैलने की आशंका दोगुनी हो जाती है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।