बक्सर: राजू हत्याकांड: चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, तीन जेल, एक बाल सुधार गृह
Buxar, Buxar | Jul 26, 2025 गुरुवार रात करीब 11 हुए राजू कुमार यादव हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जिसमें दस अज्ञात एवं चार व्यक्तियों को नामजद बनाया गया है. सभी आरोपी नई बाजार मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या-3 के रहने वाले हैं. शहर के नई बाजार स्थित वार्ड संख्या-3 के निवासी मृतक राजू कुमार की हत्या 24 जुलाई की रात को हो गई थी.