धनौरा: लगातार बारिश के चलते दुकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत, गजरौला में हादसे के बाद मचा हड़कंप
गजरौला लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला मायापुरी निवासी सेरा पुत्र सतपाल नमकीन का ठेला लगाकर अपने परिवार।