महसी: हरदी थाने में DM और SP की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित, महाराजगंज हिंसा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
हरदी थाना परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे के आसपास डीएम मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के तमाम संभ्रांत लोग शामिल हुए। सभी से डीएम ने आगामी त्यौहार को भाईचारे व शांति व्यवस्था के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराज के हिंसा पर आप सभी शांति बनाए रखें।