महसी: छोटी गौरिया में विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, चपेट में आने से सांड की हुई मौत
महसी क्षेत्र के छोटी गौरिया में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में करंट उतर आया। पास से निकल रहा सांड इसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। सप्लाई बंद करवाया। इसके बाद सांड को वहां से हटाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से घटना घटी है।