महसी: पाठक पुरवा गांव के पास नदी में डूबे युवक का शव स्थानीय लोगों ने निकाला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद लखीमपुर खीरी के गौडी गांव निवासी राम सिंह यादव खैरीघाट थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा गांव में रिश्तेदारी में रहकर राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज शिवपुर में पढ़ाई करता था। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वह खुद नाव को चलाकर नदी पार कर जा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला।