महसी: महाराजगंज हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के गांव रेहुआ मंसूर में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तैनात है
महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज में 13 अक्टूबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के गांव रेहुआ मंसूर में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस बल तैनात किए गए हैं। गांव में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस नजर रख रही है। ज्ञात हो की 13 अक्टूबर को महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई