लोहरदगा: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राहुल गांधी पर लोहरदगा भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह का वार, देश से माफी मांगने को कहा
लोहरदगा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी के बाद राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। ओम प्रकाश सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बेबुनियाद बातें नहीं करनी चाहिए।