लोहरदगा: डीएसपी समीर तिर्की ने वीर बुद्धू भगत फ्रेंड्स मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिलाड़ियों से परिचय कर उद्घाटन किया
वीर बुद्धू भगत फ्रेंड्स मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएसपी समीर तिर्की ने शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे किया। इससे पूर्व नदिया एवं हरमू गांव के पहानों ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ मैना बगीचा स्थित वीर बुद्धू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की। लोहरदगा समाहरणालय मैदान में डीएस