लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 36 लोगों की हुई जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा लगातार 165वें सप्ताह भी रविवार सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ और डॉ. कुमुद अग्रवाल ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया।