लोहरदगा: सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन का इनवर्टर खराब, मरीज़ परेशान
लोहरदगा जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, सदर अस्पताल, की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर से सुर्खियों में है। कैरो प्रखंड के एक गरीब आदिवासी परिवार को पिछले दिनों से मात्र एक एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल में दर-दर भटकना पड़ रहा है।परिवार का कहना है कि घर का मुख्य कमाने वाला बेटा गंभीर रूप से बीमार है और पिछले एक सप्ताह से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है।