लोहरदगा: लोहरदगा डीसी ऑफिस मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर वीर बुद्धू भगत फुटबॉल प्रतियोगिता का डीएसपी ने किया शुभारंभ
लोहरदगा में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वीर बुद्धू भगत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लोहरदगा डीएसपी ने डीसी ऑफिस लोहरदगा मैदान में किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 अगस्त को होगा, शनिवार शाम 5:00 कांग्रेस नेता रफीक अंसारी ने जानकारी दी।