हमीरगढ़: मंगरोप थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 3 युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर मंगरोप थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने पर 3 युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिनमे पुलिस थाना मंगरोप पर गोपाल गुर्जर उम्र 30 साल निवासी श्रीपुरा एवं भैरूलाल कीर उम्र 26 साल निवासी मंगरोप तथा दुर्गेश बैरवा उम्र 30 साल निवासी मंगरोप को गिरफ्तार किया गया|