हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड पर टेंपो ने बस का इंतजार कर रहे राहगीर को मारी टक्कर, युवक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
बस्सी निवासी युवक मंगलवार को जयपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से रात 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|