प्रतापगढ़: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, भगवा चुंगी कोचिंग सेंटर की फायर विभाग ने की जांच
लखनऊ हादसे के बाद प्रतापगढ़ अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। सीओ राजू उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है, जिसमें स्कॉलर एकेडमी समेत तीन सेंटर शामिल हैं। संचालकों को अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और विद्युत सुरक्षा मानकों का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया गया है। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानो