गावां: सड़क पर जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
Gawan, Giridih | May 13, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत गावां पंचायत के गावां स्थित डीपीएस स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर जल जमाव से राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी न होने से आए दिन जब भी वर्षा होती है, सड़क में जलभराव हो जाता है।