बीकापुर: अहिरानी गोपालपुर निवासी ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, कर रही जांच
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के अहिरानी गोपालपुर की है, जहां निवासी कृपा शंकर पांडे पुत्र सिद्धनाथ पांडे ने शनिवार की दोपहर में जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर में ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहा था, इस समय उसके गांव के तीन लोग आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला बोल दिए, जिससे उसके हाथ के पंजे में गंभीर चोट के साथ कमर में चोट आई है ।