सारठ: पथरड्डा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस को कुचलने का प्रयास, चालक पर FIR दर्ज
Sarath, Deoghar | May 11, 2026 पथरड्डा ओपी पुलिस ने बीते दिन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर रोकने पर चालक द्वारा पुलिस को कुचलने का प्रयास व हाथापाई करने का आरोप लगाते सोमवार शाम 4 बजे मामला दर्ज किया है। जिक्र है कि गश्ति के दौरान मुंडा के पास बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने ऐसा वारदात किया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त करते चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया व मालिक को भी आरोपी बनाया है