ग्राम बोरिफ में स्थित मैन रास्ता टोंक रोड टाईनी टोट्स पब्लिक स्कूल के पास से गांव के अन्दर जाने वाले सी०सी०रोड तथा धन्नालाल मीना के मकान के पास से 6 घर बारिफ की क्वार्टर तक जाने वाले आम रास्ते पर से अतिक्रमियों के अतिक्रमण हटवाकर रास्तों को सुचारू करवाने के कम में।
सवाई माधोपुर ग्राम बोरिफ ग्राम पंचायत जीनापुर तहसील व जिला सवाई माधोपुर के निवासीयान है। ग्राम बोरिफ में जाने वाले मैन रास्ता जो टोंक रोड टाईनी टोट्स पब्लिक स्कूल के पास से गांव के अन्दर जाने वाले सी०सी०रोड व गांव में धन्नालाल मीना के मकान के पास से 6 घर बोरिफ की क्वार्टर तक जाने वाले आम रास्ते पर अतिकमियों द्वारा बाड इत्यादि करके रोडों को संकडा कर दिया है तथा गांव वालें अतिक्रमण को हटाने एवं बाड झाड को हटाने का प्रयास करते हैं तो अतिकमी गाली गलोच कर झगडा फिसाद करने पर आमादा हो जाते हैं। इस कारण गांव में उक्त दोनो रास्तों को अतिक्रमियों के द्वारा काफी संकडा कर दिया है, जिससे सभी गांव वालों को आने जाने में तथा अपने परिवहन के साधन मोटर साईकिल ट्रेक्टर इत्यादि लाने ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पडता है। तथा अतिक्रमण से रोड संकडे हो जाने से वहां सडक दुर्घटना होने का भी हमेशा डर बना रहता है। जिससे गांव की शांति भंग होने का भी अन्देशा बना रहता है।
अतः प्रार्थना पत्र पेशकर श्रीमानजी से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त वर्णित दोनो रास्तों के अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटवाया जाकर रास्तों को खुलासा करवाये जाने की कृपा करें। जिससे ग्रामवासीयों को आने जाने में सुविधा मिल सके।