बडोनी: भाजपा विधायक के भतीजे का मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, गोराघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है
Badoni, Datia | Mar 22, 2025 बीजेपी के सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल के भतीजे अम्बर अग्रवाल का एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। यह होली के दिन का बताया जा रहा है। गोराघाट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में विधायक के भतीजे अम्बर अग्रवाल अपने साथियों के साथ शराब दुकान पर दिखाई दे रहे हैं। गोराघाट-इंदरगढ़ रोड स्थित शराब दुकान पर कुछ अन्य युवकों से उनका विवाद हो गया।