बोध गया: सीटी एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने बोधगया के धर्मारण्य वेदी का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Bodh Gaya, Gaya | Sep 29, 2026 पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर सीटी एसपी और बोधगया डीएसपी ने धर्मारण्य वेदी का मंगलवार की सुबह 11 बजे निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।