Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

◆◆ *ग्रामीण सड़कों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक* ◆ *बालू परिवहन करने वाले भारी वाहनों पर लगेगी रोक, ग्रामीण सड़कों पर लगाए जाएंगे उपयुक्त हाइट बैरियर* ◆ *ग्रामीण सड़कों के संरक्षण, सुलभ संपर्कता एवं जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश* छपरा, 30 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित ग्रामीण सड़कों के संरक्षण, रखरखाव एवं भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों के रखरखाव को लेकर दिए गये निदेश के आलोक में की गई। ◆ बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों पर विशेषकर अवैध बालू परिवहन में प्रयुक्त भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाए। इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग के चारों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में उपयुक्त स्थलों की पहचान कर हाइट बैरियर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। स्थलों का तकनीकी विश्लेषण करने के उपरांत सूची ग्रामीण कार्य विभाग को भेजी जायेगी तथा आवश्यकतानुसार हाइट बैरियर स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा उनकी उपयोगिता एवं आयु में वृद्धि होगी। ◆ जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सुलभ संपर्कता हेतु तैयार नये ग्रामीण सड़कों की सूची का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता निर्धारण करें। प्राथमिकता तय करते समय संबंधित जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया जाए ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सके। ◆ बैठक में सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने प्रमंडल की ग्रामीण कार्य विभाग की सभी सड़कों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इन सड़कों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से अलग से कराया जाएगा। ◆ जिलाधिकारी ने ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव वाले सभी स्थलों की सूची जियो-टैग्ड फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी एवं नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ◆ बैठक में ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के निर्माण में भूमि संबंधी अथवा स्थानीय स्तर की अन्य समस्याओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले सभी मामलों की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित अंचलाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया जा सके। ◆ बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सारण जिले के चारों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। #ruralroads #RoadSafety #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026