बक्सर: बक्सर स्टेशन पर टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस व बक्सर फतुहा मेमो का इंजन फेल, मेमो के सहारे पास की गयी ट्रेनें, यात्री परेशान.
Buxar, Buxar | Jun 19, 2024 मंगलवार को बक्सर स्टेशन पर डाउन रेलमार्ग में दो ट्रेनों का इंजन फेल हो जाने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. टाटानगर बक्सर ट्रेन नंबर एक आठ एक आठ तीन का इंजन फेल हो जाने के कारण काशी-जनशताब्दी एक्सप्रेस को बक्सर में आउटर पर खड़ा होने पड़ा. जबकि उसके पहले कई ट्रेनों को मेमो देकर पास कराया गया.