बक्सर: चौसा उत्पाद चेक पोस्ट से लग्जरी कार से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 यादव मोड़ चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान यूपी से बिहार के सीमा में प्रवेश कर रही एक लग्जरी कार आ रही थी. जिसे पुलिस ने रोका और उसकी जांच की गई. जांच के क्रम में कार की पिछली सीट के अंदर छिपा कर रखी हुई शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया. जिसकी गिनती की जा रही है.