गोपालगंज: कैथवलिया मोहल्ले से लापता एमआर की बाइक मंगलपुर पुल से बरामद, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई
शहर की कैथवलिया वार्ड संख्या सात निवासी एमआर शुक्रवार को अपने घर से निकल गए। इसी बीच देर रात उनका माेबाइल बंद हो गया। इसके बाद स्वजन ने उनकी खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी करने के साथ मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।